पशुओं को ले जाते समय अनियंत्रित होकर पलटी कैंटर। संवाद
सकीट। झांसी से पशुओं को लेकर अलीगढ़ जा रहा कैंटर बावली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। वहीं 25 पशु मर गए।
झांसी के रहने वाले सलमान ने बताया कि सोमवार की सुबह कैंटर में पशुओं को लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में आसपुर मार्ग पर सकीट थाना क्षेत्र के गांव बावली के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर की केबिन के ऊपर बैठे हुए अमर, रेहान, अकरम, बॉबी और शहजाद निवासी ललितपुर गंभीर रूप से घायल हो गए और 25 पशु दबने से मर गए।
इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में राजेश कुमारी और निर्मला निवासी निधौली खुर्द, शिवम कुमार निवासी हॉस्पिटल और बृजेश कुमार निवासी मिलावली पाढम जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।