फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर से टकराया कैंटर, एक मजदूर की मौत

Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बाइपास पर घायल हुआ मजदूर। संवाद
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर ककहैरा बाईपास के पास रविवार को पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर में सवार एक मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मजदूर की मौत के बाद परिजन में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लहरा लालगढ़ी निवासी सुखवीर (30) अपने दो अन्य साथियों के साथ मजदूरी के लिए जा रहे थे। वह अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर पर में सवार थे। रविवार को ककहैरा बाईपास पर पीछे से आ रही कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली मे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से सुखवीर, साथी कुंवरपाल, किशोरी निवासी समदपुरा कोतवाली देहात घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां सुखवीर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। शव को देखकर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें