पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 20 वर्षीय सिम्मी पुत्री चुन्ना, 60 वर्षीय लल्लू बेगम पत्नी चुन्ना, 35 वर्षीय तहसीन पत्नी जाकिर, साहिल पुत्र सुलेमान और फानूस पत्नी सुलेमान शामिल हैं। सभी घायल मोहनपुर, अवागढ़ के निवासी हैं।
गंभीर रूप से घायल सभी पांच लोगों को सीएचसी जलेसर से बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जलेसर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें-
UP: आगरा में झमाझम बारिश...कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव, सड़क पर तैराकी करते दिखे बच्चे; देखें वीडियो
http://