आगरा में विश्व हिंदू परिषद के नेता अरूण माहौर की गोली मारकर हत्या के बाद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रविवार शाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजीव कुमार गुप्ता और नीरज गुप्ता सर्राफ के नेतृत्व में कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया।
भाजपा नेता नीरज गुप्ता सर्राफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठकर अखलाक के परिजनों की तरह माहौर के परिवार की सहायता करने की मांग की। पूर्व बजरंग दल संयोजक राजीव गुप्ता ‘राजू‘ ने अरुण माहौर के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांगी है। सुभाष गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, राकेश वर्मा, अशोक कुमार, अभय गुप्ता, मनमोहन पचौरी, हेत सिंह वर्मा, गजेंद्र सिंह वर्मा, योगेंद्र पाल सिंह योगी, विजय गुप्ता, बसंत गुप्ता, सोनेश गुप्ता, नरेश बजाज, दीपेंद्र स्वर्णकार, सुनील स्वर्णकार, अनिल वर्मा, जगवीर शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता कैंडल मार्च में मौजूद रहे।