फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनाल रूट बाईपास के निर्माण को हरी झंडी

Sat, 20 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद को विदाई ले रहे इस वर्ष में बाईपास की सौगात मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कैनाल रूट बाईपास के प्रस्ताव पर शासन की सहमति हो चुकी है। शीघ्र ही इसके लिए वित्तीय प्रावधान होने को है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने 5431 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी शीघ्र ही वित्तीय प्रावधान हो जाने का दावा जता रहे हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि कैनाल रूट बाईपास का प्रस्ताव पिछले वर्ष शासन को भेजा गया था। सबसे पहले इस प्रस्ताव को लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह को सौंपा गया। बाद में मुख्यमंत्री के कासगंज आगमन पर सीएम कार्यालय से बाईपास के प्रस्ताव को उनकी घोषणाओं में शामिल किया गया। कासगंज आकर मुख्यमंत्री ने बाईपास प्रस्ताव पर घोषणा की थी। घोषणा के बाद यह प्रस्ताव तकनीकी कारणों से शासन में लटका रहा। अब कैनाल रूट बाईपास के निर्माण की तकनीकी समस्याओं को दूर किया गया है।



नहर की पटरी से जुड़े हिस्से के लिए सिंचाई विभाग ने 8.66 किलोमीटर लंबाई का प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं लोकनिर्माण विभाग ने 8.750 किलोमीटर का प्रस्ताव बनाया है। इन दोनों ही प्रस्तावों पर शासन में सहमति हुई है। यह बाईपास फोरलेन बनाया जाएगा, जो नदरई के आगे हजारा नहर से शुरू होगा और गोरहा पर 152 किलोमीटर पर जाकर निकलेगा। भंगवतपुर से गोरहा तक लोकनिर्माण विभाग को हरी झंडी दी जा रही है। इस प्रस्ताव पर परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव सहित समाजवादी पार्टी के अन्य नेता भी कासगंज को जाम से मुक्त कराने को शासन स्तर से लगातार प्रयास करते आए हैं।
विज्ञापन





कैनाल रूट फोरलेन बाईपास के निर्माण के लिए शीघ्र ही वित्तीय प्रावधान होने की उम्मीद है। शासन से ऐसे संकेत मिले हैं। लोकनिर्माण विभाग ने शासन से मांगी सूचनाओं को प्रेषित कर दिया है। अब वित्तीय प्रावधान की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन

- सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें