फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: योगी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री ने किया पौधरोपण

Fri, 05 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
भापजा कार्यालय पर मु​ख्यमंत्री के जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण पर पौधरोपण करते केबिनेट मंत्री चौध
विज्ञापन
एटा। जिले के भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यालय पर केक काटकर और पौधरोपण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के भय से माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। गाजियाबाद की घटना इसका उदाहरण है। भयमुक्त शासन की शैली जनता को प्रभावित कर रही है। इस मौके पर विधायक आशीष यादव, वीरेंद्र लोधी, प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, अविनाश शर्मा रामू भटेले, मिल्की जैन, बाबू जैन, मोहित शर्मा, अखिलेश दीक्षित, उमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विधायक ने कार्यक्रम में दी बधाई

राजा का रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शुक्रवार को कस्बा राजा का रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के हित में लिए गए निर्णयों का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। संवाद






गायों को गुड़ चना खिलाया

मिरहची। ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर गौ सेवा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह गोशाला में गायों का पूजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुधाकर दुबे, एडीओ दीपक गुप्ता, अंशु लोधी, किरन लोधी, चंद्र वीर लोधी, सत्यदेव राजपूत, ग्राम प्रधान सहित दर्जनों गौ प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें