एटा के घंटा घर के पास बाजार में गश्त करते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : ETAH
एटा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर शनिवार को प्रदेश के अन्य जिलों से हिंसा भड़कने की खबरें आती रही। लेकिन सीएए का जिले में कोई विरोध नहीं हुआ। इसके बावजूद पुलिस अलर्ट रही। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने शहर में घूमकर स्थिति और परिस्थितियों के साथ माहौल का परखा गया।
सीएए का विरोध जिले के लोगों ने अब तक नहीं किया है। इसको लेकर जिले के हिंदू मुस्लिमों ने एक मिसाल भी कायम की है। शनिवार को भी प्रदेश सुलगता रहा लेकिन जिले के लोगों के मुंह से विरोध का कोई स्वर फूटा हो। शासन के दिशा निर्देशों के बाद अलर्ट जरूर जिले में जारी किया गया और सतर्कता बरतने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रही।
पुलिस पिकेट चौराहों और हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी में देखी गई। लेकिन ऐसा भी हुआ कि हिंदू मुस्लिम मिलकर सीएए को लेकर चर्चाएं करते रहें। शनिवार को नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर गलत फहमियों को लेकर भी लोगों में खूब बातें हुई और समझने पर जोर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया और माहौल परखते रहे। लेकिन शांति और सौहार्द को देखकर जिले के लोगों से अपील भी की गई है कि यूं ही भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया गया।
जिले की जनता ने उम्मीद से ज्यादा सहयोग किया है। गंगा जमुनी तहजीब की चर्चाएं ही अब तक सुनीं थी लेकिन शांति और सौहार्द की मिसाल कायम कर जनता ने जता भी दिया है कि जिले के लोगों में भाईचारा हमेशा यूं ही बना रहेगा। मेरी अपील भी है कि जिले के लोग यूं ही भाईचारे से रहे, कानून को हाथ में न लें ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़े।
सुनील कुमार सिंह, एसएसपी