फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजनों में भाग लेने से निखरती हैं प्रतिभा: डीएम

Sun, 21 Feb 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
लिमरा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अजय यादव ने किया। डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। शिक्षा के साथ बच्चों का संर्वागीण विकास होता है। कार्यक्रम को एसडीएम सुनील कुमार वर्मा और प्रबंधक उमर ने भी संबोधित किया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी मनोज उपाध्याय, नायब तहसीलदार जमशेद आलम, रिचा उपाध्याय, प्रेमलता वर्मा, केपी सिंह राठौर, केके शर्मा, पंकज यादव, सुनील यादव, अनिल प्रधान, जुबेर खान, बाबर खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 सेंट जोंस चर्च स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रबंधक आशा डेनियल रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद नर्सरी के छात्रों ने शिव गीत पर डांस कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद कई क्लास के बच्चों की ओर से ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। कक्षा एक के छात्रों ने फैशन शो से सबको सम्मोहित कर दिया। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक और शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इसके बाद आशा डेनियल ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। शिखा गौतम, रीता, प्रवेश, लीनट थोमस, अश्वनी बिला, रीतिका प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें