फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला-विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Sat, 20 Feb 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के एमपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में स्टूडेंटस ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समां बांध दिया। कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि छात्रों का खेलों में  प्रतिभा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, योगा, ताइक्वांडो, देश भक्ति गीतों सुुनाकर कार्यक्रम में जमकर तालियां बटोरीं।  विधायक मारहरा अमित गौरव यादव ने कहा कि जीवन में शिक्षा ही बहुमूल्य है। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रबंधक वहीद महबूब जुवैरी, संस्थापक सैयद नजीव हैदर नूरी, प्रधानाचार्य डा. शेख मुहम्मद रियाज, शशांक यादव सीटू, बबलू यादव जिला पंचायत सदस्य, डा. आएस सागर, नेत्रपाल सिंह और लंदन से शिरकत करने आए शौहराव जुवैरी समेत नगर के अनेक गणमान्य लोग और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें