फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: त्याग करने से अहिंसा और मोह कम होता है

Thu, 04 Sep 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट में पर्युषण पर्व मनाने जैन समाज के लोग-स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन अलीगंज क्षेत्र के जैन मंदिरों में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम त्याग धर्म की पूजा की। कस्बे के शांतिनाथ जैन मंदिर में प्रवचन में जैनश्री ने कहा त्याग करने से मनुष्य में सरलता आती है और अहिंसा एवं मोह कम होता है।
विज्ञापन


त्याग की वस्तुओं को छोड़ देना भी त्याग धर्म है। आध्यात्मिक दृष्टि से राग, द्वेष, क्रोध, मान आदि विकारों का आत्मा से छूट जाना ही त्याग धर्म है। उन्होंने कहा त्याग के बिना कोई धर्म जीवित नहीं रह सकता। कार्यक्रम में मुकेश जैन, धीरज जैन, विनोद जैन, सुनील जैन, अशोक जैन, राजीव जैन प्रवीण जैन सहित अनेक जैन बंधु मौजूद रहे।

अवागढ़ के जैन मंदिर में प्रथम अभिषेक अरुण कुमार, सिद्धांत जैन, रोहित जैन ने किया। मुख्य कलश अक्षत अभी जैन, अतिशय जैन, पारस जैन, अजय जैन और शांतिधारा अरुण कुमार, तरुण कुमार, प्रशांत जैन, विवेक जैन ने की। महिला मंडल ने मां की ममता नाटक का मंचन किया और छोटे बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गौरव जैन, प्रिंस जैन, वासु जैन, योगेश जैन, सेठी जैन आदि रहे।
विज्ञापन


निधौलीकलां में बृहस्पतिवार को श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह जिनाभिषेक एवं विशेष पूजा की गई। भोले जैन, प्रवीण जैन, अशोक जैन ,गगन जैन ने भगवान को पंडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक कर विश्व में सुख शांति की मंगल कामना की। शाम को मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालेंदु जैन, आराधना जैन, यशिका जैन, भूमि जैन, मुस्कान जैन, सम्यक जैन आदि मौजूद रहे।

सकीट कस्बे के श्री दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम त्याग धर्म का पालन धूमधाम से किया गया। विद्वान अक्षत जैन ने कहा कि परोपकार के लिए त्याग धर्म को स्वीकार करना ही उत्तम त्याग धर्म है। इस अवसर पर सावित्री जैन, आशा जैन, रीना जैन, नेमचंद जैन, सूरज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें