रोडवेज बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर लगाए गए बसों के रूट चार्ट। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर निगम की बसें अंदर और बाहर जीटी रोड पर खड़ी कर ली जाती हैं। इससे यात्रियों को पता करने में मुश्किल होती है कि कौन सी बस किस रूट पर और कहां जा रही है। अब व्यवस्था की गई है कि बस स्टैंड के अंदर प्लेटफॉर्म के हिसाब से बसें खड़े की जाएंगी। रूटों के प्लेटफॉर्म चार्ट लगा तैयार किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए है कि निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। बस स्टैंड को साज-सज्जा के साथ रखा जाए। वहीं अलग-अलग रूटों पर जाने के लिए बसों के चार्ट लगाए जाएं। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है। निगम की बसें चार्ट के हिसाब से बस स्टैंड के अंदर खड़ी होगी। इसके अलावा बस स्टैंड का रंगरोगन किया जा रहा है।