फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक में भिड़ंत, महिला की मौत

Tue, 01 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर सोमवार रात गति से आ रहे ट्रक और सत्संगियों से भरी बस की भिड़ंत में बस सवार महिला रामभोली (50) की मौत हो गई ,जबकि 38 सत्संगी घायल हो गए। सात को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन


जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के करीब 50 सत्संगी इटावा में होने वाले सत्संग में शामिल होने प्राइवेट बस से जा रहे थे। रात 11 बजे बस ओवरब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में रामभोली निवासी विन्नोर अतरौली अलीगढ़ की मौत हो गई, जबकि प्रयाग देवी पत्नी ऐवरन सिंह , राममूर्ति पत्नी रामबाबू, रामबाबू निवासी विन्नौर के अलावा ममता, ओमप्रकाश, शकुंतला, पुष्पेन्द्र ,नेत्रपाल, जितेन्द्र ,श्यामवीर, कविता, पिंकी, ऊषा, शिवजीत, रामश्री निवासी किरथला, कुसुमा, निवासी बरौली, कमलेश और नयन सिंह तिरीपुर ,रविन्द्र, हेमलता निवासी वीरनगर, गजेन्द्रपाल, रामबाबू निवासी चंदौली, विनोद बक्सर बिहार, सोनवती, राजवती, इमरती देवी निवासी सहनौआ, निर्मला, शीला, कविता निवासी विदीपुर, उर्मिला निवासी दुर्गा कालोनी, कुसुमा, चन्द्रप्रकाश, रामवती, रामवती निवासी मलखेड़ा, ओमवती निवासी डिवाई बुलंदशहर, कायम सिंह निवासी सूरतगढ़ी ,पुष्पा निवासी बढ़ौला, लाखन निवासी विदीपुर घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बस में फंसे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ओवरब्रिज पर हुई घटना के बाद कई घंटो तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें