फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पटियाली के लिए बस सेवा फिर से हुई शुरू, होगा फायदा

Sun, 27 Apr 2025 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से पटियाली और फिर वहां से एटा होते हुए आगरा तक चलने वाली रोडवेज बस बंद होने से लोग परेशान थे। एक बस कुछ दिन पहले चलाई गई थी, वहीं दूसरी बस को रविवार से फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले डिपो की दो बसें पटियाली के लिए संचालित की जाती थीं। एक सुबह और दूसरी शाम को निकलती थी। इनमें से सुबह जाने वाली बस पटियाली पहुंचकर वहां से यात्री लेकर वापस एटा होते हुए आगरा तक जाती थी। बस का संचालन होने से यात्रियों को फायदा मिल रहा था और निगम का राजस्व भी बढ़ रहा था। महाकुंभ के बाद एक बस का संचालन तो शुरू कर दिया गया। मगर दूसरी बस बंद चल रही थी।
जिसकी वजह से पटियाली से एटा तक आवागमन में लोगोें को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बस बंद होने के चलते मजबूरी में यात्रियों को जान जोखिम में डालकर निजी और डग्गामार वाहन से यात्रा करनी पड़ रही थी। रविवार से दूसरी बस की सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब डिपो में बसों की कमी नहीं है, पुरानी के साथ ही नई बसें भी आ गईं हैं। जिसके चलते रविवार से एक और बस का संचालन पटियाली के लिए शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसकी समय सारिणी अभी नियमित नहीं हो पाई है। जल्द ही यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें