फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रूट डायवर्जन के कारण बस का संचालन हुआ बंद

Wed, 16 Jul 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यालय से जिले के प्रमुख औद्योगिक नगर जलेसर के लिए निधौली कलां होते हुए एकमात्र बस का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन होने से ये बस भी बंद चल रही है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलसेर जिले का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर है। यहां के घुंघरू-घंटी उद्योग की चमक प्रदेश ही नहीं देश-विदेश तक है। इसके बावजूद भी यहां तक यातायात की बेहतर व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस रूट पर एकमात्र बस का संचालन किया जाता है जो सुबह यहां से निधौली कलां होते हुए जलेसर पहुंचती है और शाम को उधर से लौटती है।
बीच के समय में निधौली कलां या जलेसर जाने के लिए लोगों को ऑटो, निजी या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सावन माह के कारण रूट डायवर्जन किया गया है। इससे एकमात्र बस का संचालन भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में समस्या और बढ़ गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक बस का संचालन किया जा रहा है जो मथुरा तक जाती है। वर्तमान में रूट डायवर्जन की वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें