अलीगंज। बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए तीन दिन शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक किया जाएगा।
विद्युत निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। साथ ही बकाया बिलों का भुगतान भी जमा किया जाएगा। शिविर 17 जुलाई को विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय अलीगंज, नगर पंचायत राजा का रामपुर में रहेगा।
18 जुलाई को अलीगंज कस्बा और 19 जुलाई को अलीपुर में लगेगा। इसमें नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिजली चोरी, राजस्व निर्धारण, बिल जमा कार्य तीनों दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किए जाएंगे। संवाद