फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों ने अलीगढ़ ने यात्री न बैठाने पर हंगामा: फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज के चालक-परिचालकों ने अलीगढ़ के यात्रियों को बस में बैठाने से मना कर दिया है। इस पर गुस्साये यात्रियों ने बुधवार को बस स्टैंड पर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ने पर चालक-परिचालकों ने बाईपास से निकलने की बात कही, लेकिन यात्री तैयार नहीं हुए। वहीं दिल्ली जाने वाली बसों में सीट को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बुधवार को यात्रियों की संख्या अधिकर रही। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों को हुई। जब एक बस स्टैंड पर पहुंची, यात्रियों की भीड़ उसमें सीट लेने के लिए दौड़ पड़ी, बस में जिसे जहां से जगह मिली, वहीं बैठ गया। इस बीच अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को चालक-परिचालक ने बस से उतार दिया। दूसरी बस आने पर यात्री उसमें गए तो परिचालक ने बाईपास से जाने की बात कह दी।
इस पर यात्री हंगामा करने लगे। वहीं बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि दिल्ली की बात कहकर बस में बैठ जाओ। बाईपास से कोई बस नहीं जाएगी, लेकिन परिचालक उनको बैठाने को तैयार ही नहीं थे। ओरक्षी निवासी पप्पू और अलीगंज के अशोक ने बताया कि बस स्टैंड पर तीन घंटे से खड़े हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ के यात्रियों को कोई बस वाला बैठा ही नहीं रहा है। अलीगढ़ का नाम सुनते ही उतार देते हैं। सभी बस के चालक-परिचालक बाईपास से जाने की बात कह रहे हैं। अंदर से जाने की कोई बात नहीं कर रहा है।
बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी रही। वहीं अलीगढ़ जाने वाले यात्री बाईपास का नाम सुन बसों से खुद ही उतर आते हैं। जबकि कोई बस बाईपास से नहीं जा रही है।
विज्ञापन

-अजय पाल यादव, बस स्टैंड प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें