फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों बाद दिखी भीड़, बसों में सीट को लेकर मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर कोरोना से पहले जैसा नजारा शनिवार को देखने को मिला। यहां यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं, बस स्टैंड पर बसों का टोटा रहा। इससे बसों में सीट के लिए मारामारी रही। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए। संक्रमण काल में बसों में यात्रा से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन आदि कराने और मास्क की अनिवार्यता है, लेकिन बस स्टैंड पर किसी का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीन दिन से रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली, नोएडा, सिकंदरा जाने वाले यात्रियों की भीड़ है। शनिवार को स्टैंड पर भारी संख्या में यात्री दिल्ली जाने के लिए बसों के इंतजार में भटकते नजर आए। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली के लिए डिपो द्वारा 35बसें भेजी जा चुकी थीं। इसके बाद भी यात्री जीटी रोड से लेकर अंदर बस स्टैंड के अंदर तक जमा थे।
बस स्टैंड प्रभारी अजयपाल यादव ने बताया कि नगर निगम की 70 बसें मार्गों पर दौड़ रही हैं। कुछ बसें शुक्रवार की रात को दिल्ली गईं। वह शनिवार को दोपहर तक नहीं लौटी हैं। बस स्टैंड से दोपहर तक 35 बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें