फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों से क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन

Sun, 18 Oct 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वस्त सड़कें परिवहन विभाग को लाखों की चपत लगा रही हैं। स्थानीय डिपो की दर्जनभर बसों में प्रतिदिन क्रैंक, कमानी, गियर बॉक्स दम तोड़ रहे हैं। वहीं यात्रियों को भी कई गुना समय लग रहा है। साथ ही गहरे गड्ढों के चलते चैस, शीशे और बॉडी में भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद मार्ग पर अलीगंज से कायमगंज तक के रोड पर वाहनों में भारी डेमेज हो रहा है। तो वहीं बीस मिनट की यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। ऐसा ही हाल अलीगढ़ रोड का है। एटा से अकराबाद तक का रास्ता परिवहन विभाग को प्रतिदिन एक लाख से अधिक की चपत लगा रहा है। 45 किलीमीटर की यात्रा में बसों को तीन से चार घंटे का समय लग रहा है।
ध्वस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के चलते लोग रास्ता बदलने को मजबूर हैं। निजी वाहनों से जाने वाले व अन्य सक्षम लोग आगरा होकर या कासगंज-अतरौली होकर अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनका माइलेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 
संचालित कुल बसें-143
संचालित कुल निगम की बसें-109
संचालित कुल अनुबंधित बसें-34
 
अलीगंज-कायमगंज और एटा-अकराबाद तक की ध्वस्त सड़कों से स्थानीय डिपो को प्रतिदिन एक लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। पंचर, टायर फटने जैसे नुकसान के अलावा क्रेंक, कमानी, गियर बॉक्स जैसे बड़े डैमेज हो रहे हैं।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें