राई रोड स्थित ईंट भट्ठे पर सीज की गई बुलडोजर और मिक्सर मशीन। संवाद
अलीगंज। राई रोड स्थित खाटू श्याम ईंट भट्ठे पर रॉयल्टी जमा न होने पर कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को जांच को पहुंचे खनन अधिकारी ने बुलडोजर और मिक्सर सीज करते हुए ईंट निर्माण पर रोक लगा दी।
खनन अधिकारी मोहम्मद एजाज ने बताया कि भट्ठे द्वारा प्रदूषण फैलाने पर क्षेत्र के लोगों ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि बिना रॉयल्टी जमा किए मिट्टी का खनन किया जा रहा था। भट्ठा स्वामी प्रदूषण से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सके। काफी देर तक जांच करने के बाद खनन अधिकारी ने भट्ठे पर ईंटों की पथाई और पकाने पर पूरी तरह रोक लगा दी।
जांच के समय पुलिस फोर्स के साथ ही राजस्व टीम मौजूद रही। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन, बिना रॉयल्टी संचालन, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देश पर ऐसे स्थलों की जांच कराई जा रही है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।