फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने युवक को मार डाला: सींग से हवा में उछाला...कटीले तार और सरिया बन गए मौत, देखकर दहल गए लोगों के दिल

Tue, 28 Oct 2025 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सांड ने हमला करके युवक को मार डाला। सींग से हवा में उछाला, जिससे युवक कटीले तार और सरिया पर जा गिरा। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दो दिन बाद युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरकरी गांव में सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए 35 वर्षीय युवक राजेश पुत्र बादल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 25 अक्तूबर की है। दो दिन तक इलाज होने के बाद उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, राजेश 25 अक्तूबर की शाम लगभग 4 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां घूम रहे एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले के कारण राजेश खेत में लगे कटीले तारों और सरियों पर जा गिरे।

इस घटना में उनके गुदा मार्ग में कटीले तार और सरिया घुस गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एटा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान 27 अक्तूबर 2025 की रात को राजेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें