फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने किसान को मार डाला: हवा में उछालकर जमीन पर पटका, फिर जो हुआ...दृश्य देख कांप गए लोग

Mon, 15 Sep 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। किसान को सींगों से हवा में उछाला, इसके बाद पैरों से कुचल दिया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। 
विज्ञापन
सांड (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव परसोन में शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से लौट रहे किसान पर एक सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना बागवाला के गांव परसोन निवासी किसान किताब सिंह (35) शनिवार की देर शाम खेत से लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर मौजूद एक सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सांड़ ने पीछे से सींगों पर उठाकर बुरी तरह से पटक दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर आसपास काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।

परिजन को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल किताब सिंह को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने उनकाे मृत घोषित कर दिया। परिवार के भतीजे राहुल ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद किताब सिंह खेत पर गए और फिर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। बताया कि क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे राहगीरों और किसानों को जान का खतरा बना रहता है। मांग की है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए। ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें