फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ छलावा है केंद्र का बजट

विज्ञापन
कचहरी रोड स्थित एक दुकान पर टीवी पर बजट देखते लोग - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार के लोकसभा में प्रस्तुत बजट को विपक्षी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों ने जनता के साथ छलावा करार दिया है। कहा कि लोक लुभावन बजट से सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा ले पर इसका फायदा आम लोगों को नहीं मिलने वाला है। उन्होंने इस बजट को दिल्ली में भाजपा को चुनावी फायदा लेने की चाल बताया।
विज्ञापन

- केंद्र सरकार ने किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों के लिए बजट में कोई प्रावधान नही किया है। पिछले बजट में दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया जो इस बार एक करोड़ पर आ गया है, इसी तरह किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाना तो दूर उनकी आय दोगुनी करने का ख्वाब दिखाया जा रहा है।
परवेज जुबैरी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।
-आम बजट जनता को मूर्ख बनाने वाला है। आज जनता महंगाई से जूझ रही है। विकास दर नीचे की ओर जा रही है, उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं तो सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां खत्म होने लगी हैं। सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें महंगाई से राहत दिलाने के बजाए उन्हें गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

एकेश लोधी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
केंद्र सरकार का बजट जनता के साथ सरासर धोखा है। यह बजट ऐसा ही है माल तुम्हारा पर हाथ नहीं लगाना। केंद्र की भाजपा सरकार लुभावनी बातों से जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा स्वार्थ के लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता का खून चूस रही है।
बलवीर भाष्कर, जिलाध्यक्ष बसपा।
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की झलक मिलती है। बजट में गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, नौकरीपेशा लोगों को राहत दी गई है। सभी वर्गों को इसका स्वागत करना चाहिए, इस बजट के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

संदीप जैन, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें