गांव फफोतू स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सन्मति सेवा समिति और दिगंबर जैन समाज फफोतु के तत्वावधान में शिकोहाबाद रोड स्थित गांव फफोतु में तपस्वी सम्राट सन्मति सागर महाराज का 82 वॉ अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रात: दस बजे सन्मति सागर की रथ यात्रा निकाली गई इसमें आचार्य श्री की मूर्ति को पालकी में विराजमान कर पूरे गांव में बैंडबाजों के साथ भ्रमण कराया। इसमें भक्त नृत्य करते नजर आए। पालकी को जैन मंदिर में ले जाया गया जहां प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में आदिसागर महाराज, महावीर कीर्ति महाराज, विमल सागर महाराज, सन्मति सागर महाराज के चित्र का अनावरण किया गया। आचार्य सन्मति सागर महाराज का पूजन, पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा की गई। सन्मति सागर महाराज का विधान विधि पूर्वक संपन्न कराया।
विधानाचार्य ब्रह्चारी विकास जैन, विपिन जैन रहे। पूजन में बाहर से आए आदिसागर अंकलीकर ग्रुप मुंबई, सुनील सागर युवा मंच मुंबई, सुंदर सागर इटावा आदि ने भाव विभोह होकर नृत्य और गायन किया। संध्या में 82 दीपको से महाआरती का आयोजन किया गया। छुल्लक श्री 105 सुपर्व सागर महाराज ने सन्मति सागर की जीवनी बताई। कार्यक्रम में आचार्य सुनिल सागर महाराज एवं आचार्य सुंदर सागर महाराज ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सदर विधायक विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, संजीव जैन, सोमकुमार जैन, संजय जैन, राजबहादुर जैन, शुभम जैन, बबली जैन, पूनम जैन, समता जैन, प्राची जैन, ऋतु जैन, रोजी जैन आदि मौजूद रहे।
गांव फफोतू स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु- संवाद- फोटो : ETAH