फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीटेक, बीटीसी व बीएड वाले भी बेराेजगार

Sun, 02 Feb 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नौकरी की तलाश में जिले में 10वीं, 12वीं और स्नातक तक के पढ़े-लिखे ही नहीं बीटेक, बीटीसी व बीएड सहित एलएलबी कर चुके लोग भी शामिल हैं। उन्होंने भी रोजगार की तलाश के लिए सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया है। आंकड़ों पर गौर करें तो सेवायोजन कार्यालय में दिसंबर 2024 तक कुल 45,182 लोगों ने रोजगार की तलाश में पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


सरकार रोजगार पर जोर दे रही है। इसके लिए रोजगार मेलों का आयोजन भी कराया जा रहा है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग से सरकारी कार्यालयों में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिया जा रहा है। जिससे अभ्यर्थियाें को रोजगार मिल सके। जिले में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 45,182 है।
इसमें 35,814 पुरुष व 9368 महिलाएं पंजीकृत हैं। 10वीं से लेकर स्नातक के अलावा परास्नातक, बीएड, बीटीसी व एलएलबी सहित आईटीआई, पॉलीटेक्निक वाले अभ्यर्थी हैं। यह हाल तब है जब वर्ष 2024 में सेवायोजन कार्यालय की तरफ से 35 रोजगार मेलों का आयोजन कराया गया। इसमें 2757 अभ्यर्थियों को रोजगार देने का दावा भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें