फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्येक वार्ड पर उतारेगी प्रत्याशी

Thu, 10 Sep 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की विधान सभा की बैठक ग्राम पवसरा में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। वहीं बूथ कमेटियों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडल कोर्डिनेटर राजाराम आनंद ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी एक वार्ड से एक ही समर्थित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी। पार्टी सभी वार्डों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच बनाएं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क करें, जिससे पंचायत चुनावों में पार्टी को जीत हासिल हो सके। मंडल कोर्डिनेटर कमल बौद्ध ने कहा कि पंचायत चुनावों से ही विधान सभा चुनावों का रास्ता खुलेगा। इस लिए पंचायत चुनावों में कड़ी मेहनत की जरुरत है। पूर्व विधायक हसर उल्ला शेरवानी ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से परेशान हैँ। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हैं। लोग बढ़े हुए अपराधों से परेशान हैं। जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी हैं, जिसमें सभी वर्गों को सम्मान मिला है। किसान सपा सरकार से परेशान हैं। इस बार जनता बसपा के शासन काल को दोहराना चाहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र गौतम ने की। संचालन डीपी सिंह राना ने किया।
इस मौके पर लालाराम कश्यप, अमरनाथ, पुष्पेंद्र साहू, आरएन गौतम, शैलेष गौतम, शिव दयाल टॉपसन, अशोक गौतम, आशीष पांडेय, संदीप पांडेय, ओमी यादव, पिंकी कश्यप, कमलसिंह, शैतानसिंह भारती सहित अन्य बसपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें