पार्टी कार्यालय पर संत रविदास की जयंती मनाते बसपाई ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जयंती मनाई। बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर ने संत रविवाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि महान सद्गुरु के आदर और सम्मान में बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नामकरण संत रविदास के नाम पर किया। वहीं वाराणसी में संत रविदास पार्क और घाट की स्थापना, फैजाबाद में सतगुरु रविदास राजकीय महाविद्यालय का निर्माण और संत रविदास पालीटेक्निक चंदौसी की स्थापना की गई।
ओमप्रकाश दलित, विजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र बघेल, यादराम नायक, बद्री प्रसाद, दीपक यादव, विनय कुमार, राजेश जाटव, विजय भारती, राजीव कुमार, देशराज सिंह, गौरव कुमार जाटव, केपी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।