फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी: पहले खुद किया गंदा काम, फिर जीजा से कराया दुष्कर्म...फुफेरे भाई ने की क्रूरता की हदें पार

Mon, 15 Sep 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में फुफेरे भाई और जीजा ने किशोरी संग दुष्कर्म किया। आरोपी बहाने से उसे खेत पर ले गए। हालत बिगड़ने पर दवा दिलाकर उसे छोड़कऱ भाग निकले। 
विज्ञापन
लड़की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव नगला चांद में 12 साल की लड़की के साथ उसके ममेरे भाई और जीजा ने दुष्कर्म किया। इस आरोप की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने थाना जलेसर में दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से जिला फिरोजाबाद की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि 8 सितंबर को बेटी को साथ लेकर भाई के घर जलेसर थाना क्षेत्र में आई थी। जलेसर निवासी ननद का बेटा और हाथरस निवासी लड़की का जीजा रात करीब 10 बजे बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे पर ले गए।

वहां दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसमें बेटी को गंभीर चोटें आईं हैं। अगले दिन दोनों आरोपी दवा देकर किशोरी को गांव छोड़ गए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद चार दिन तक बच्ची सहमी रही। इसके बाद पूछने पर उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन


सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें