जलेसर। क्षेत्र के गांव नगवाई में पति से विवाद होने पर पत्नी की शिकायत पर पहुंचे फुफेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से पति पर हमला कर दिया। हमले में घायल पति ने थाने में पत्नी के फुफेरे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में क्षेत्र के गांव नगवाई के सोनू ने बताया दूध निकालने को 24 मार्च की शाम को उसका पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान कलाई में पहने कड़ा लगने पर पत्नी को चोट आ गई। इसकी शिकायत उसने अपनी बुआ नेंकसी देवी से कर दी, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नेंकसी ने अपने पुत्र सनी और प्रबल को उसके घर भेज दिया।
सनी और प्रबल के घर आने पर उसने उनको समझाते हुए पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप न करने को कहा। इस पर दोनों ने उग्र होते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा नगवाई के मामले में जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।