फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब पिलाकर भाई को पीटा, विरोध पर भाभी की उंगली काटी

Sun, 23 Mar 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में आशा देवी निवासी अंबेडकर नगर ने अपने देवर संजय और हेमंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि होली वाले दिन यह लोग घर पर मिलने आए और पति को शराब पिलाकर पीटने लगे। विरोध पर आशा की उंगली काट ली।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर निवासी आशा देवी ने बताया कि पति धर्मेंद्र नगर पालिका परिषद में काम करते हैं। पड़ोस में ही देवर संजय और हेमंत रहते हैं, जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। 15 मार्च को शाम के समय यह लोग होली मिलन के लिए घर पर शराब लेकर आए। पति को शराब पिलाने के बाद गाली-गलौज करते हुए बोले कि तुम नगर पालिका में सरकारी नौकर हो लेकिन, हमें आज तक कोई सुविधा प्रदान नहीं की।
जब धर्मेंद्र ने कहा कि तुम अपनी बुरी आदत छोड़ दो, तो इसी बात पर नाराज होकर चारपाई पर गिराकर पति को गालियां देते हुए पीटने लगे। हेमंत ने अपने दांतों से पति की ठोड़ी पर काट लिया। जब मैंने बचाने का प्रयास किया, तो हेमंत ने अपने दांतों से बाएं हाथ की छोटी उंगली काट ली। दर्द की वजह से जब वह बेहोश होकर गिर गईं, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें