एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज रोड स्थित खैरपुरा मोड़ पर बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार जीजा और साले गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को अलीगंज सीएचसी से रेफर किया गया है।
सचिन निवासी मोहल्ला बालकिशन अपने जीजा अजय निवासी सादाबाद जनपद हाथरस के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। खैरपुरा मोड़ के पास बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया है। एक की हालत चिंताजनक है, सिर की हड्डी टूट गई है। सिर में गंभीर चोटें हैं।