फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीसीएस परीक्षा आज, 4536 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 12 Oct 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 4536 अभ्यर्थियों परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा के लिए केंद्रों पर शनिवार को तैयारियां की गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 11 केंद्रों पर कुल 4536 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें। परीक्षार्थी अधिक होने की वजह से अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अलग-अलग तय की गई है। बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के आसपास सभी फोटोकॉपी मशीनों की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे 4.30 बजे तक की होगी।
विज्ञापन

1.30 घंटे पहले से दिया जाएगा प्रवेश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर 1.30 घंटे पहले पहुंचना है। बताया कि सुबह 8 बजे से 8.45 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं दोपहर में 12.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, घड़ी आदि ले जाना वर्जित किया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और काला बॉल पेन ले जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों पर इतने होंगे परीक्षार्थीः
परीक्षा केंद्र- कुल परीक्षार्थी

राजकीय इंटर कॉलेज- 384
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज- 384

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज - 480
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज- 384

क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज- 384
रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज- 384

प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज- 384
राजकीय पॉलिटेक्निक नगरिया मोड़- 384

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां- 384
डॉ.जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कॉलेज- 600

डीएवी इंटर कॉलेज सकीट- 384
कुल- 4536
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें