एटा। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला सुदर्शनदास में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित मोबाइल फोन भी ले गए।
पीड़ित कमल प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया कि देर रात एक रिश्तेदार घर आ रहा था। इसलिए सभी लोग जाग रहे थे। बाद में इंतजार करते हुए सो गए। रात करीब 1 बजे चोर घर में घुस आए। अलमारी में रखे 28 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण, चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी कर लिया। जब रिश्तेदार घर आया तो हम लोग जागे। देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। करीब सात से आठ लाख रुपये की चोरी हुई है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।