जैथरा। कस्बा के मोहल्ला पालीवालान निवासी एक मेधावी छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। छात्रा बीआरसी में लगे नगर पालिका के वाटर कूलर से पानी पी रही थी, तभी यह घटना हो गई।
मोहल्ला पालीवालान निवासी वेदपाल शाक्य ने बताया कि बेटी देवी (8) बुधवार की शाम को साइकिल चलाना सीख रही थी। बीआरसी विद्यालय के प्रांगण में साइकिल चलाते हुए थक गई। तो पानी पीने के लिए बीआरसी पर लगे वाटर कूलर के पास पहुंची। वहां विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वेदपाल ने बताया कि बेटी पढ़ने में बहुत ही होशियार थी। पिछले सप्ताह अपने विद्यालय में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। थाना प्रभारी शंभू नाथ ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।