फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घोड़ी चढ़ने को तैयार था दूल्हा, अचानक दुल्हन के घर से आई खबर, सुनकर अरमान हुए चकनाचूर... मामला पहुंचा थाने

Wed, 13 Mar 2024 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दुल्हन के घर से आई खबर सुनकर दूल्हे के अरमान चकनाचूर हो गए। कई बार बात करने के बाद भी बात नहीं बनी। इस पर लड़केवालों ने लड़की पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले लगन और टीका के दौरान की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शादी के एक दिन पहले दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दो दिन पहले ही लगन और टीका का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ था। अचानक आई इस खबर से लड़के पक्ष के होश उड़ गए। वह थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम मोहल्ले का है। गांव निवासी युवक की शादी हाथरस जिले के मिर्जापुर गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। सब कुछ सही चल रहा था। दोनों पक्ष तैयारियों में जुटे थे। 11 मार्च तो लड़की पक्ष के लोग लड़के का लगन और टीका करके गए थे। 

...यह रिश्ता हम नहीं करेंगे

अब 13 मार्च को  बरात जानी थी। मंगल गीत गाए जा रहे थे। एक दिन पहले लड़के के पिता के पास फोन आया। फोन लड़की पक्ष का था। उन्होंने खुशी मन से उठाया। लेकिन, उधर से जो बात कही गई उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की पक्ष ने बरात न लाने की बात कही थी। कहा था कि यह रिश्ता हम नहीं करेंगे। 

पुलिस से मदद की गुहार लगाई

फोन कटने के बाद बात घर में बताई तो लोगों में गुस्से के साथ मायूसी थी। कार्ड छप चुके थे। रिश्तेदारों से लेकर क्षेत्र में कार्ड बांटे भी जा चुके थे। अब वह लोगों को क्या जवाब देंगे, यही सोचकर परेशान थे। फिर वह थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें