फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी पचगईं में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई दोनों ही पक्षों में ईंट-पत्थर चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के छह नामजद एवं 14 से 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ शांतिभंग एवं बलवा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों की गिरफ्तारी की है, शेष के लिए दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन

गढ़ी पंचगई में गांव निवासी सोनू और दूसरे पक्ष के अजय कुमार के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। सोनू पक्ष के बबलू, अंशुल पंडित एवं 7 से 8 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। वहीं दूसरे पक्ष से अजय, उपेंद्र, मिथुन एवं 7 से 8 लोग एकत्रित हो गए। दोनों ही पक्षों में पहले गाली गलौज हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष नहीं माना। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग उन्हें खदेड़ा तो दोनों ही पक्षों के आरोपी मौका पाकर घरों की छतों से होकर भाग गए। पुलिस ने एक पक्ष से सोनू, बबलू व अंशुल पंडित और 7 से 8 अज्ञात लोग तथा दूसरे पक्ष से अजय, उपेंद्र व मिथुन और 7 से 8 अज्ञात लोग के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें