फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठों की जमीन की पड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कुछ ईंट भट्ठे ग्राम पंचायत की जमीन पर अनाधिकृत रूप से संचालित करने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। तीनों एसडीएम को भट्ठों की जमीन की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। गांव उभई असदनगर में पिछले महीने सरकारी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा ध्वस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव उभई असदनगर में यह कार्रवाई एक अप्रैल को की गई थी। भट्ठा ध्वस्त कर करीब 15 करोड़ रुपये की 33 बीघा सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें मिली हैं कि इस तरह से कुछ और भी भट्ठे ग्राम समाज या अन्य सरकारी जमीनों पर संचालित किए जा रहे हैं।
इस मामले में प्रशासन ने तीनों तहसीलों पर एसडीएम, खनन निरीक्षक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक जिले में 117 ईंट भट्ठे संचालित हैं। इन सभी की पड़ताल करने के निर्देश तीनों एसडीएम को दिए गए हैं।
विज्ञापन

ईंट भट्ठे जिन स्थानों पर चल रहे हैं, उनकी जमीन की क्या स्थिति है इसकी जांच के लिए तीनों एसडीएम को पत्र भेजे गए हैं। समितियां बनाई गई हैं। इस जांच में पता लग जाएगा कि कोई भट्ठा सरकारी जमीन पर तो नहीं है। ऐसा मिलने पर भट्ठा और उसके स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें