फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रिश्वतखोर बाट-माप निरीक्षक को मेरठ कोर्ट भेजा

Fri, 31 Mar 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अनुराग कुशवाह निवासी श्रीजी गार्डन थाना हाईवे जिला मथुरा को आगरा की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। इसके खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम उसे लेकर मेरठ के विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ कोर्ट में पेशी के लिए रिश्वत लेने के आरोपी अनुराग कुशवाह को सुबह 11 बजे पुलिस टीम के साथ मेरठ भेज गया। वहां पर ही मामले की सुनवाई हुई। रिश्वत लेने के आरोपी को पछतावा होता रहा। वह बार-बार कह भी रहा था कि मैंने बहुत गलत किया। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। बताया कि मेरठ में ही विवेचना की जाएगी और आरोपी को वहीं जेल में रखा जाएगा। जो भी संबंधित कागजात की जरूरत होगी, यहां से उपलब्ध कराए जाएंगे।

बता दें कि आगरा एंटी करप्शन टीम की वरिष्ठ निरीक्षक पूजा शर्मा और निरीक्षक संजय कुमार यादव ने टीम के साथ बुधवार को बाट-माप कार्यालय मंडी समिति के पास से निरीक्षक को पकड़ा था। यहां पर टीम ने रिश्वत में ली गई रकम को भी बरामद किया था। इसके बाद आरोपी वरिष्ठ निरीक्षक अनुराग कश्यप को टीम थाना कोतवाली देहात लेकर गई और देररात तक पूछताछ की गई। आरोपी ने साईं स्केल सेंटर के स्वामी विपिन कुमार से रिश्वत में 10 हजार रुपये की मांग की थी। इसी मामले में उसे पकड़ा गया। पूजा शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें