फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुद्ध प्रतिमा का सिर चोरी होने के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 31 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर में स्थित ज्ञान रत्न बुद्ध विहार में साल 1977 में थाईलैंड से गौतम बुद्ध की अष्टधातु की प्रतिमा लाई गई थी। 25 मार्च की रात को अराजक तत्वों ने प्रतिमा का सिर काटकर चोरी कर लिया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय बौद्ध महासभा, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, बहुजन बोधिसमाज संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम वेदप्रिय आर्य को सौंपा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि हम लोग इस घटना की घोर निंदा करते हैं। भारत सरकार से मांग करते हैं कि घटना का जल्द खुलासा किया जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर रासुका लगाया जाए। विद्याराम भारती, कृष्णगोपाल बौद्ध, डॉ. गुरुदयाल सिंह, वीरू कुमार वाल्मीकि, प्रदीप चौहान वाल्मीकि, बाबासाहब पी भोंसले, भानु प्रताप सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें