अवागढ़। किला रोड स्थित एक सबमर्सिबल मिस्त्री की दुकान की गेट की कुंडी चोरों ने तोड़ ली। दुकान में रखा तांबे का तार चुरा ले गए।
रुद्रपुर निवासी चंद्रभान ने बताया कि किला रोड पर दुकान है। मंगलवार रात को इसे बंद करके गए थे। बुधवार सुबह जब दुकान पर आए तो गैलरी के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। ताला एक साइड पर पड़ा था। मकान की गैलरी से दुकान के लिए एक छोटा गेट लगा हुआ है। इस गैलरी के अंदर घुसकर चोरों ने गेट को तोड़कर दुकान से रखा हुआ तांबे का करीब 80-90 किलो पुराना और करीब 30 किलो नया तार चोरी कर लिया।
तार को सबमर्सिबल की मोटर भराई के काम में इस्तेमाल किया जाता है। 10000 रुपये और दो स्टार्टर भी चोरी हुए हैं। इसके अलावा मकान के अंदर घुसकर किराएदारों का रखा हुआ सामान तहस-नहस कर दिया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। चोरों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।