फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 33 केवी लाइन पर ब्रेकडाउन, पांच घंटे रही शहर कर बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से 33 केवी लाइन पर ब्रेकडाउन हो गया। इससे शहर की बिजली पांच घंटे गुल रही। देररात तक बिजली न आने के कारण लोग परेशान रहे। कई उपभोक्ता बिजली न आने की शिकायतें विद्युत सब स्टेशनों पर दर्ज कराते रहे। काफी मशक्कत के बाद देररात विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन

शहर में आगरा रोड स्थित महिला थाना के पास बने विद्युत सबस्टेशन पर ब्रेकडाउन हो गया। इससे शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। यही हाल ठंडी सड़क पर बने विद्युत उपकेंद्र का रहा। यहां भी ब्रेकडाउन होने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
बारिश के साथ तेज हवा के कारण कोतवाली देहात के पास और ठंडी सड़क पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। इससे विद्युत लाइन टूट गई। इस दौरान आधे शहर की आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। देररात तकरीबन 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

------------
गर्मी के कारण बढ़ गया है लोड
इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में लोग घरों में कूलर, एसी पंखा आदि चला रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, लेकिन गर्मी में ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
शुक्रवार शाम बारिश और तेज हवा से 33 केवी लाइन पर ब्रेकडाउन हो गया था। इससे शहर की आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही।
आरबी रॉय, अधिशाषी अभियंता (शहरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें