फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्याहन भोजन में निकला चोबा

Wed, 09 Sep 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मध्याहन भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा। भोजन में चोबा निकल आया। बच्चों ने इस भोजन को खाने से इंकार कर दिया। बच्चे शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जय जयराम वार्ड एक में मध्याहन भोजन के तहत बच्चों को कोफ्ता चावल दिए गए। खाना खाते समय बच्चों को अचानक चोबा दिखाई दिया।  कुछ कचारा भी दिखाई दिया। बच्चों ने भोजन करने से इंकार कर दिया। बच्चे इस शिकायत को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गए। बच्चों ने उन्हें भोजन व उसमें में निकला चोबा व कचरे के अंश दिखाए। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायत करने वालों में टीटू, रीतेश, दया शंकर, राजाराम, हशरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें