ससुरालीजनों की धमकी से आहत युवक ने नहर में छलांग लगाई। परिवार के लोगों का कहना है राशिद का कहना था उसे शादी से पहले कोई और लड़की दिखाई शादी किसी और से करा दी इसे लेकर ससुराल वाले उसे धमकाते थे। नहर पुल के नीचे युवक के कपड़े मिले लेकिन चप्पल और मोबाइल नहीं मिला। पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है।
कस्बा मिरहची निवासी मोहम्मद सईद के पुत्र राशिद (20 )की शादी आठ महीने पूर्व कासगंज के मोहल्ला नबाव निवासी शकील की पुत्री जेबा के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह पांच बजे हजारा नहर पुल के नीचे राशिद की टीशर्ट और ट्राउजर मिला। सूचना पर पहुंचे पर राशिद के घरवालों ने बताया कि राशिद का शादी के बाद से कहना था कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसे जिस लड़की को दिखाया था वह जेबा नहीं कोई और लड़की थी। इसी बात को लेकर राशिद का ससुरालीजनों से झगड़ा होता रहा है। एक सप्ताह पूर्व राशिद के सुसरालीजनों ने धमकी दी थी कि अगर वो जेबा को अपने घर पर पत्नी की तरह नहीं रखेगा तो परिवार के सभी लोगों को जेल की हवा खिलवा देंगे। घरवालों का कहना है धमकी से डरकर उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की। हालांकि युवक का शव नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध माना है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पैरों की चप्पल और मोबाइल कपड़ों के साथ क्यों नहीं मिला है, इससे लगता है कि राशिद का नहर में गिरना संदिग्ध है।
लोग बोले, नहर में किसी चीज के गिरने की आई थी आवाज
हजारा नहर किनारे बसे गांव कुटैना माफी की महिला-पुरुष सुबह पांच बजे अपने पशुओं को नहर किनारे बाग में बांधने आते हैं और भी पड़ोसी गांव के लोग टहलने के लिए नहर पुल की ओर निकल आते हैं। कुछ लोगों में राशिद को लेकर चर्चा थी कि पानी में कोई भारी चीज गिरने की आवाज तो हुई थी, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि क्या गिरा था।