एटा। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बृहस्पतिवार को एनआईसी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने की।
बैठक में जिले के समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करा लिया गया है।
जिले में काई भी बूथ जीर्ण शीर्ण अवस्था में नहीं पाया गया है। संभाजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुगमता के सिद्धांतों के आधार पर किया जा रहा है।
उपजिलाधिकारी जलेसर भावना विमल, उपजिलाधिकारी सदर विपिन कुमार मोरल, अपर उप जिलाधिकारी सतीश कुमार, तहसीलदार अलीगंज संजय कुमार सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में मंडल प्रभारी बीएसपी रामदास सविता, जिला महामंत्री बीजेपी सुशील गुप्ता, जिलाध्यक्ष सपा परवेज जुबैरी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश लोधी, माकपा के ज्ञान सिंह, निर्वाचन कार्यालय से मनोज कुमार, रघुराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।