कस्बा राजा का रामपुर में दरियावगंज रोड पर आग लगने से जली कार। संवाद
राजा का रामपुर। दरियावगंज रोड पर बुधवार की रात करीब दस बजे नगला बक्शी गांव पर एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने पर कार चला रहा युवक अभिषेक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
पड़ोसी कासगंज जिले के गांव गढ़ी ढकपुरा निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा उनका चचेरा भाई अभिषेक घर पर खड़ी कार को चलाने के लिए रात को ले गया। 200 मीटर की दूरी ही तय कर पाया था कि अचानक कार से धुआं उठने लगा। युवक कुछ समझ पाता तब तक कार के इंजन से लपटें उठने लगी। कार से आग की लपटें उठती देख घबराया युवक चलती कार से कूद गया।
जानकारी परिजन मौके पर पहुंचे तब तक कार जल चुकी थी। कार से आग की लपटें उठती देख सड़क पर दोनों तरफ यातायात बंद हो गया। सूर्यप्रताप ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।