फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Sun, 10 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग में जा रही दो महिलाओं को बोलेरो कार के चालक ने टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इस दौरान कासगंज रोड पर कुछ देर के लिए जाम के हालात बने रहे। दूसरी ओर बाइक सवार भाई-बहनों को रोडवेज ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



कोतवाली देहात के गांव गिरौरा स्थित एक आश्रम पर सत्संग का आयोजन होता है। रविवार सुबह गांव गिरौरी निवासी रामबेटी (50) पत्नी गजाधर तथा रामबेटी पत्नी खूब सिंह पैदल ही आश्रम जा रही थीं। आश्रम के पास पहुंचते ही कासगंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामबेटी पत्नी गजाधर की मौत हो गई, जबकि रामबेटी पत्नी खूब सिंह घायल हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम के हालात बने रहे।
दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव मगरौली कोतवाली देहात निवासी अवनीश अपनी बहन सुषमा, गिरिजा के साथ बाइक से रविवार सुबह सिकंदाराऊ से लौट रहे थे, तभी पिलुआ के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें