फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दावे-आपत्ति निस्तारण में तेजी लाएं बीएलओ

Sun, 04 Jan 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में बैठक के दौरान बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम जगमोहन गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची के दावे-निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। रविवार को तहसील में बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी बीएलओ को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन करना प्राथमिकता है। इसके लिए लोगों द्वारा दाखिल किए गए दावे और आपत्तियों की गहनता से जांच कराई जा रही है। बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सत्यापन कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र करें। दावा-आपत्ति के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें