एटा। एक गांव निवासी महिला ने ज्ञानसिंह निवासी कासिमपुर सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए इन लोगों ने 2022 से 10 अक्तूबर 2025 तक कई बार दुष्कर्म किया। इसके विरोध पर गालीगलौज करते हुए घर से बाहर निकाल गली में खड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा।
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी ज्ञानसिंह ने 2022 में नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया। उसको इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। अगली बार उसने अपने दोस्तों को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद 4 वर्ष तक लगातार आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कुछ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले और बदनाम किया।
बताया कि 10 अक्तूबर को घर पर आकर गालीगलौज की। विरोध किया तो बाहर रास्ते पर खींचकर लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।