फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस लाइन में मनाया गया दीपोत्सव

Sat, 18 Oct 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद बच्चों को पुरस्कार प्रदान करतीं वामा सारथी अध्यक्ष रंभा सिंह। स्रोत प - फोटो : samvad
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम को वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने दीपोत्सव का आयोजन किया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन प्रभारी सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि एसोसिऐशन की अध्यक्ष रंभा सिंह की उपस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दीप सज्जा, रंगोली, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर महिला पुलिसकर्मी व उनके परिवार की अन्य महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

प्रशिक्षु आरक्षियों से एसएसपी ने किया संवाद
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद किया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही पेयजल, बिजली और भोजनालय में स्वच्छता की जानकारी ली। इसके बाद रहन-सहन की स्थिति और अनुशासन के बारे में पूछते हुए समस्याओं को भी सुना। कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सीओ सदर संजय कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, राजेश कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें