फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबजारी को जा रही राशन की गाड़ी पकड़ी

Sun, 21 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार लोकमन तिराहा से राशन से भरी मैक्स पिकअप गाड़ी को पुलिस की मदद से एसडीएम सदर ने पकड़ लिया। यह वाहन राशन की कालाबाजारी करने को ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक से राशन की कालाबजारी के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हेें सूचना मिली कि मैक्स पिकअप में राशन भरकर कालाबाजारी को ले जाया जा रहा है। सूचना पर लोकमन तिराहा से चालक को मैक्स पिकअप सहित पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि सहकारी उपभोक्ता समिति शीतलपुर पर रहने वाले एक युवक ने चालक को बुलाया था और यह राशन बोरी वन गांव से उठाकर लाने को कहा था। गाड़ी में 50 बोरी गेहूं, पांच बोरी चावल भरकर लेकर जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि यह राशन कालाबाजारी के लिए जा रहा था। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें