फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध कब्जे के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

Wed, 07 Feb 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के बैनर तले बुधवार को नगर के हनुमान चौक पर धरना दिया गया। इसमें अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अनिल कुमार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार सतीश सम्राट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। विकासखंड क्षेत्र के गांव जरैलिया सराय में मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जर्जर खरंजे का उल्लेख किया। बताया कि यहां से गुजरने में लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है। वहीं कुछ दबंगों ने एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर दबंगई से कब्जा कर लिया है। कहा कि यदि समस्याओं का समय से निराकरण नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना देगा। जिलाध्यक्ष लव पाराशर, दुर्गेश यादव, बंशीधर, शाहिद, संजीव, जसवीर, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें